Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा ने वडिंग की आपत्तिजनक टिप्पणी पर किया विरोध पढ़े पूरी खबर

भाजपा ने वडिंग की आपत्तिजनक टिप्पणी पर किया विरोध

पढ़े पूरी खबर

 

जालंधर (राजन) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर भाजपा शहरी की ओर से स्थानीय कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक) में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार शाम को पुतला फूंक प्रदर्शन किया। सुशील रिंकू ने राजा वडिंग के बयान पर जमकर लताड़ लगाई और कहा कि दलितों के ऊपर बोले गए शबद निंदनीय है और उसके लिए उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास को भूलकर राजा वडिंग घटिया राजनीति का परिचय दे रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति कांग्रेस की नफरत जगजाहिर हो चुकी है। शीतल अंगुराल ने कहा कि राजा वडिंग को इस भाषा के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस में अनुसूचित जाति के नेताओं को वर्डिंग का बहिष्कार करके अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय देना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाघा, जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष सूद, भाजपा मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार सोनू हंस, दीपाली बागड़िया, अंकुर सच्चर, मनोज कुमार अग्रवाल, पंकज जुल्का, शाम शर्मा, अश्वनी भंडारी, दर्शन भगत, अश्वनी अटवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, राहुल जमवाल, राजेश मल्होत्रा, मनीष बल, संदीप कुमार, पार्षद तरविंदर सोई, निखिल जोशी, हनी कंबोज, कुणाल शर्मा, दविंदर भारद्वाज, दिनेश महेंद्रू और सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

 

कांग्रेस ने दलित समाज का किया अपमान: अमित तनेजा

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की दलित समाज के प्रति सोच आज भी पुरानी, संकीर्ण और अपमानजनक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के प्रति की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित वर्ग का अपमान है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219839

Share this Post