Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर भार्गव कैंप ज्यूलर लूट के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किया यह खुलासा

जालंधर के भार्गव कैंप में ज्वेलर से लूट करने वाले तीनों रुपयों का पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी सांझा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जालंधर लाया जा रहा है, कोर्ट में पेश करके पूछताछ के दौरान रिकवरी की जाएगी।

नई CCTV फुटेज से मिला सुराग
पुलिस को आरोपियों की एक नई सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें वे घटना को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में तीनों के पास एक बड़ा बैग भी देखा गया है। वीडियो में आरोपी आपस में बातचीत करते हुए और जल्द से जल्द भागने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस की स्पेशल टीमों ने की कार्रवाई
लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। चार दिन की जांच के बाद पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी अजमेर की ओर भागे हैं। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई और रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

खर्च कर चुके हैं लूटी हुई रकम
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने लूट की नगदी पहले ही खर्च कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी तब मिली जब उन्होंने कुछ गहनों को बेचने की कोशिश की।  
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218646

Share this Post