Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कचरा उठाने वाली 11 महिलाओं की 10 करोड़ की लॉटरी निकली

ख़बरिस्तान नेटवर्क, मलप्पुरम : नगर निगम की कचरा उठाने वाली यूनिट में काम करने वाली 11 महिलाओं की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। इन महिलाओं ने पैसे इकट्ठे करके 250 रूपए की एक लॉटरी की टिकट खरीदी थी। जिसमें उन्हें 10 करोड़ रूपए की लॉटरी लगी है।

जब लॉटरी निकली तो महिलाएं उठा रही था कचरा 

जब लॉटरी के ईनाम की घोषणा हुई तो उस समय ये 11 महिलाएं अपने हरे ओवरकोट और रबर के दस्ताने पहने हुए थीं और परप्पनंगडी नगरपालिका गोदाम में घरों से इकट्ठे किए गए प्लास्टिक कचरे को अलग कर रही थीं। 10 करोड़ की लॉटरी निकलने के बाद महिलाओं की खुशी का ठिकाना न रहा।

महिलाओं ने कहा- पैसा हमारी समस्याओं को कम करेगा

विजेताओं में से एक राधा ने कहा  कि जब हमें पता चला कि हमने जैकपॉट हासिल कर लिया है तो हमारे उत्साह और खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। हम सभी जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और यह पैसा कुछ हद तक हमारी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा।

7,500 रुपये से 14,000 रुपये के बीच मिलता वेतन

परप्पनंगडी नगर पालिका द्वारा शुरू की गई हरित पहल- हरित कर्म सेना के तहत कार्यरत इन महिलाओं को उनके काम के अनुसार 7,500 रुपये से 14,000 रुपये के बीच वेतन मिलता है।

Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post