Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

इंडियन ऑयल मुंबई ने इंडियन रेलवे दिल्ली को 2-1 से हराकर जीता 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

इंडियन ऑयल मुंबई ने इंडियन रेलवे दिल्ली को 2-1 से हराकर 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट लगातार तीसरी बार और कुल मिलाकर सातवीं बार अपने नाम किया। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 5.51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार (गखल ब्रदर्स यूएसए द्वारा प्रायोजित) प्रदान किया गया। उपविजेता टीम को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार (रैमटेक्स कंपनी, लुधियाना द्वारा प्रायोजित) प्रदान किया गया। इंडियन ऑयल टीम के तलविंदर सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, उन्हें जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा प्रायोजित 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पंजाब पुलिस के कप्तान ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर घोषित किया गया, उन्हें 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पंजाब सरकार इस वर्ष खेल बजट में बढ़ोतरी करके खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत पंजाब के गाँवों में 3000 खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सुरजीत हॉकी सोसाइटी को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक गुलाब सिद्धू ने दर्शकों का मनोरंजन किया। सेंट फ्रांसिस स्कूल करतारपुर की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत किया।

फाइनल मैच काफी तेज गति से खेला गया। खेल के तीसरे मिनट में इंडियन ऑयल के गुरजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 1-0 कर दिया। हाफ टाइम तक इंडियन ऑयल 1-0 से आगे थी। खेल के 34वें मिनट में इंडियन ऑयल के सुनील यादव ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के 52वें मिनट में इंडियन रेलवे के सिमरनजोत सिंह ने गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमाशु अग्रवाल, पवन टीनू, दिनेश ढल्ल, नितन कोहली, ओलंपियन गुरमेल सिंह, राजबीर कौर, राजविंदर कौर थियारा, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, प्रदीप सचदेवा (इंडियन ऑयल), साधु सिंह, रणजीत सिंह टुट, गैरी जोहल, अमरजीत सिंह टुट कनाडा, एनके सिन्हा, कैम गिल (यूएसए), संजय कोहली, रणजीत सिंह टुट, ओलंपियन राजिंदर सिंह सीनियर, लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, प्रोफेसर किरपाल सिंह मथारू, एलआर नैय्यर, कुलविंदर थियारा, नितन महाजन (अल्फा), बलविंदर सिंह, करणदीप सिंह, दलजीत सिंह आईआरएस, गुनदीप सिंह कपूर, जतिन महाजन (अल्फा), सुखविंदर सिंह चोहला, वरिंदरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, गौरव अग्रवाल, बलजीत सिंह, ओलंपियन सुरजीत सिंह के बड़े भाई, हरिंदर संघा, गुरिंदर संघा, रणबीर टुट, नरिंदर पाल सिंह जज, नत्था सिंह गाखल, गौरव महाजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218634

Share this Post