Wed, 05 Aug 2026
Post Details

शनिवार शाम तक लुटेरे नहीं पकड़े तो पीएपी चौक करेंगे जाम : राजा वडिंग पढ़ें पूरी खबर 

शनिवार शाम तक लुटेरे नहीं पकड़े तो पीएपी चौक करेंगे जाम : राजा वडिंग

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शुक्रवार को भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स के मालिकों से मुलाकात की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ है। राजा वडिंग ने पंजाब में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि अगर पुलिस शनिवार शाम तकै लुटेरों को गिरफ्तार करके सामान की बरामदगी नहीं की तो वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएपी चौक में ट्रैफिक जाम करेंगे। जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी और हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर के साथ विजय ज्वेलर्स पर पहुंचे राजा वडिंग ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस विधायक, पार्टी नेता-कार्यकर्ता डट कर खड़े हैं और पीएपी चौक में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

उन्होंने कहा, लोगों का पुलिस और सरकार से विश्वास उठ गया है। न लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं और न ही सड़क पर। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जालंधर में भार्गव कैंप जैसे व्यस्त इलाके में लूट होना हैरानीजनक मामला है। पुलिस 36 घंटे बाद भी आरोपितों को नहीं पकड़ पाई है, जबकि दावा किया जा रहा है कि सभी की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कभी बहादुरी का दूसरा नाम रहा पुलिस तंत्र अब बहुत कमजोर हो चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191897