प्लाट में रखे कुत्तों से लोग परेशान
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : वसंत एवेन्यू रेजिडेंट के लोग पिछले तीन महीने से प्लाट में बंद 15 से 20 कुत्तों से परेशान हैं। वीरवार को लोग एकत्रित हुए और परेशानी के बारे में बताया। लोगों ने कहा कि रात के समय वह भूख की वजह से भौंकने के साथ-साथ रोते रहते हैं।
उन्होंने निगम प्रशासन से मांग है कि इन कुत्तों को वहां से निकाला जाए। विनोद अरोड़ा, वरुण अरोड़ा, इशमिंदर सिंह, संजीव खन्ना, श्वेता दत्ता, इंद्रजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, जगतार सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीने से यह समस्या बनी हुई है।





Comments
No comments yet.