Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पराली जलाने वालो पर एक्शन जारी, महिला सहित तीन किसानों पर मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर 

पराली जलाने वालो पर एक्शन जारी, महिला सहित तीन किसानों पर मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पराली जलाने पर सरकार के प्रतिबंध और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद किसान रुक नहीं रहे हैं। लोहियां में पराली जलाने के दो मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई और एचसी (हेड कांस्टेबल) स्तर के पुलिस अधिकारियों ने राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर जांच कर एफआईआर दर्ज की है।

फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पहला मामला थाना लोहिया के गांव गिद्दड़पिंडी का है। एएसआई उमेश कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को गांव गिद्दड़पिंडी में पराली जलाने की पुष्टि की गई थी। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई और जांच की गई तो सामने आया कि जमीन कुलजीत सिंह, जगदीप सिंह और जोगिंदर कौर निवासी गिद्दड़पिंडी के नाम पर दर्ज है।

जांच में पाया गया कि इन सभी ने खेतों में पराली को आग लगाई थी, जिससे वायु प्रदूषण और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन हुआ। इस आधार पर एएसआइ उमेश कुमार ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

मेहराजवाला गांव के किसान ने जलाई पराली

दूसरा मामला गांव मेहराजवाला का है। हेड कांस्टेबल परविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव में पराली जलाई गई है। जांच में पाया गया कि जमीन मेहराजवाला के रहने वाले गुरचरण सिंह के नाम दर्ज है। पटवारी की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि पराली को आग खुद गुरचरण सिंह ने लगाई थी, जोकि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन है। इसके बाद हेड कांस्टेबल परविंदर सिंह ने आरोपित गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


37

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147309