Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ हमलावर हुए फरार पढ़ें पूरी खबर

देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ हमलावर हुए फरार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर में देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी से तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार टांडा रोड के पास एक मकान के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात युवकों ने हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना रात के समय हुई जब इलाका शांत था, जिसके चलते लोगों को आवाज तक नहीं सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि हमलावर कार सवार थे, जो अचानक मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया। कुछ ही पलों में उन्होंने गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद जब घर के लोगों ने बाहर आकर देखा तो गाड़ी के शीशे टूटे पड़े थे और आसपास के लोग भी शोर सुनकर इकट्ठा हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाका वासियों में दहशत का माहौल है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258057

Share this Post