Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

एनकाउंटर में गिरफ्तार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के तीन गुर्गो से भारी मात्रा में हथियार बरामद पढ़ें पूरी खबर

एनकाउंटर में गिरफ्तार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के तीन गुर्गो से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर में बीते दिन हुए एनकाउंटर में गिरफ्तार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गो से पुलिस ने 6 और पिस्तौल (32 बोर) बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी जयंत पूरी ने बताया कि 3 आरोपियों को पुलिस ने 6 दिन पहले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। जिनकी पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से ये हथियार बरामद किए गए है। 

दरअसल, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से ये हथियार बरामद किए हैं। हाल ही में पुलिस ने तीनों का एनकाउंटर किया गया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल मौके से बरामद किए गए थे। जिसके बाद अब आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही से 6 पिस्तौल बरामद किए गए है। अमृतसर में छेहरटा इलाके में 26 सितंबर को धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। धर्मा वही आरोपी है, जिसे 2012 में एएसआई रविंदरपाल की हत्या में दोषी करार दिया गया था। धर्मा पर इस कत्ल के अलावा 4 और मामले एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के दर्ज थे। पुलिस इस केस में तीन आरोपियों नवराज सिंह उर्फ नूर, दलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली और शुभदीप सिंह उर्फ शुभ को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शूटरों और विदेशी हैंडलर की पहचान भी कर ली गई है। तीन शूटर, जिन्होंने फायरिंग कर धर्मा का कत्ल किया था, पुलिस की गिरफ्त से दूर थे जिनमें मनकरण भी शामिल था।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात जग्गू भगवापुरिया गिरोह के नजदीकी सहयोगी हैं और उन्होंने ये हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। आरोपी इन हथियारों की सप्लाई पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को करते थे। इस संबंध में थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है, ताकि इस सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पूरी तरह पता लगाया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं।


65

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147486