Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की स्पाइडर वुमेन, लुटेरों से अकेली भिडी महिला  वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर की स्पाइडर वुमेन, लुटेरों से अकेली भिडी महिला 

वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : छठ पूजा के अवसर पर जालंधर में एक महिला ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए एक लुटेरे को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना रविवार को कालिया कॉलोनी के पास नहर किनारे हुई, जब ममता कुमारी, निवासी काली माता मंदिर इलाका, सोढल रोड, पूजा करने जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही ममता नहर के पास पहुंचीं, पीछे से एक एक्टिवा सवार युवक ने आकर उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। लेकिन ममता ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने तुरंत शोर मचाया और लुटेरे की कॉलर पकड़ ली। आसपास मौजूद लोगों ने भी दौड़ लगाकर आरोपी को दबोच लिया।

गुस्साए लोगों ने लुटेरे की जमकर धुनाई की और उसे रस्सी से बांध दिया। इसी दौरान ममता ने अपने पति हरि लाल यादव को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत थाना-8 पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से लोहे का बड़ा हथियार भी बरामद हुआ।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गैंग से जुड़ा है या नहीं। स्थानीय लोगों ने महिला ममता कुमारी की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से एक बड़ा अपराध होने से बच गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261445

Share this Post