Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर के सैंकड़ों घरों को पावरकॉम का अल्टीमेटम! लोग बोले- हम पर बुल्डोजर चला दो, पर घर नहीं छोड़ेंगे

जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पावरकॉम ने यहां के लगभग 800 से अधिक घरों को गिराने का समय दिया है। पावरकॉम के अधिकारी अपनी कथित 65 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने वाले हैं। इसी कार्रवाई के विरोध में इलाका निवासियों ने भारी रोष प्रदर्शन किया।

1986 से चल रहा है मामला

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे इस जगह पर 70 से 80 साल से रह रहे हैं और यह उनकी तीसरी-चौथी पीढ़ी है। निवासियों के अनुसार, बिजली बोर्ड के साथ उनका यह कानूनी विवाद 1986 से चल रहा है और वे दो बार केस जीत भी चुके हैं।

एक बुजुर्ग निवासी ने बताया, "हमें यहां 70 साल से ज्यादा हो गए। एक-एक ईंट जोड़कर घर बनाए हैं। पावरकॉम ने अचानक 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था, अब हम कहां जाएं?"

महिलाओं ने रो-रो बयां किए हाल

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उनका कहना था कि इतने लंबे समय से रह रहे हैं, अब अचानक अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। रोते हुए एक महिला ने कहा, "जो जानवर होते हैं, उन्हें भी संभाल कर रखा जाता है, हम जानवरों से भी बुरे हो गए हैं।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मार्मिक अपील करते हुए कहा, "हमारे घर बचा लो बस। अपनी पूरी जिंदगी की कमाई इन घरों को बनाने में लगा दी है और उनके पास कहीं और जाकर रहने के लिए पैसे नहीं हैं।

हमारे ऊपर बुल्डोजर चला दो, घर नहीं छोड़ेंगे

इलाका निवासियों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी सीएम भगवंत मान से विनती है कि वे यहां आकर उनके हालात देखें। उन्होंने आक्रोश में कहा, "यहां एक-दो नहीं, बल्कि 800 घर हैं। आपको जिताने वाली जनता कहां जाएगी? हम मर जाएंगे, पर अपने घरों को नहीं छोड़ेंगे। आप हमारे ऊपर ही बुल्डोजर चला दो, पर घर नहीं छोड़ेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post