Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

गली में मां को घूरने पर भड़के आरोपित गालियां देने पर मारा था कुश को चाकू पढ़ें पूरी खबर 

गली में मां को घूरने पर भड़के आरोपित गालियां देने पर मारा था कुश को चाकू

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर में पारिवारिक विवाद की रंजिश में तीन आरोपितों को रिमांड पर लिया तीन को बाल सुधार गृह भेजा फरार तीन आरोपितों की तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी लेबर कालोनी में कुश की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया कि गली से निकलते समय निखिल ने आरोपितों की मां को घूरा था। इसके बाद गालियां भी दी, जिससे आरोपित भड़क गए और हमला कर दिया, जिसमें कुश की मौत हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपितों में से सीमा, हरमनप्रीत सिंह व वंश को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और तीन आरोपितों को बाल सुरक्षा गृह लुधियाना भेज दिया है। थाना सात की पुलिस फरार चल रहे आरोपित वीरू, कमल उर्फ मीठा और दमन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिले।

थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि गली से निकलते समय चचेरे भाइयों कुश व निखिल ने पहले आरोपितों की मां सीमा को घरा, जिसके बाद सीमा की बहसबाजी उनके परिवार के साथ हो गई और दोनों पक्ष गालियां देने लगे।

झगड़े से पहले दोनों भाई वीरू और अंश दोस्त हरमनप्रीत सिंह, कमल उर्फ मीठा, वंश, दमन और नन्नू के साथ घर में मौजूद थे। झगड़े की आवाज सुनकर सभी गली में आए। पहले वीरू ने चचेरे भाई निखिल पर हमला किया और कुश उसे छुड़वाने के लिए आगे गया तो उसने चाकू मार दिया। बेसुध हालत में कुश को छोड़ कर वो भाग गए, जिसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद करने में जुटी हुई है।

 

यह है मामला

गढ़ा रोड स्थित लेबर कालोनी में मंगलवार रात करीब 12.45 बजे युवकों ने चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर एक भाई मौत के घाट उतार दिया। हमले में दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान लेबर कालोनी के रहने वाले 36 वर्षीय कुश के रूप में हुई थी। कुश आटो चलाता था। पुलिस ने घायल निखिल के बयानों पर चचेरे भाई लेबर कालोनी निवासी वीरू, अंश, उनकी मां सीमा, हरमनप्रीत सिंह, गढ़ा के कमल उर्फ मीठा, वंश, फग्गू मोहल्ला गढ़ा के दमन, कन्नेवाली के आशीष और कैंट के रहने वाले नन्नू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद वीरू, कमल व दमन फरार हो गए थे।


87

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148181