Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर घर में खड़ी कार जलकर राख, बड़ा हादसा होने से बचा, देखे Video

जालंधर शहर के लवकुश चौक के पास एक घर में खड़ी कार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई।

दमकल विभाग ने बुझाई आग, दूसरी कार को बचाया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई से पास खड़ी दूसरी कार को जलने से बचा लिया गया।

कनाडा में है कार का मालिक

अवतार सिंह ने बताया कि यह स्विफ्ट कार उनके भाई की है, जो इस समय कनाडा में हैं। उन्हें अल सुबह पड़ोसियों ने कार में आग लगने की सूचना दी थी। आग लगने के वक्त दोनों गाड़ियां घर की छत के नीचे खड़ी थीं।

शॉर्ट सर्किट है आग का कारण

दमकल विभाग के कर्मियों ने प्राथमिक जांच में बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान (मानव क्षति) नहीं हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post