Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बस पकड़ने से पहले जान लें! पंजाब में रोडवेज बसें नहीं चलेंगी

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज (23 अक्टूबर) दोपहर 12 बजे से पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। यूनियन की मुख्य मांग चंडीगढ़ में एसी बसों के लिए लाए जा रहे 'किलोमीटर स्कीम' के टेंडर को रद्द कराना है।

तीन घंटे बाधित रहेगी बस सेवा, समय ज़िलेवार अलग

यूनियन के अनुसार, इस चक्का जाम के चलते पूरे पंजाब में रोडवेज की बस सेवाएं लगभग तीन घंटे तक बाधित रहेंगी। हालांकि, चक्का जाम शुरू होने का समय अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग हो सकता है।

जालंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर पर प्रदर्शन

• यूनियन की रणनीति: पंजाब रोडवेज यूनियन जालंधर दोपहर को अपनी मांगों को लेकर पहले बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।

• इसके बाद, प्रदर्शनकारी रामा मंडी फ्लाईओवर के नीचे हाईवे पर ट्रैफिक रोकेंगे। इस दौरान किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया जाएगा।

• यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया है कि चक्का जाम के दौरान किसी भी बस स्टैंड से सरकारी बसें नहीं चलेंगी और बस स्टैंड को बंद करवा दिया जाएगा।

मुख्य मांग: किलोमीटर स्कीम टेंडर रद्द हो

जालंधर के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि आज पंजाब सरकार चंडीगढ़ में एसी बसों का टेंडर निकालने जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस टेंडर पर रोक नहीं लगी तो चक्का जाम किया जाएगा। अगर सरकार दोपहर तक टेंडर को रद्द करने का फैसला ले लेती है, तो चक्का जाम पर विचार किया जाएगा।

यूनियन के अनुसार, अगर 23 अक्टूबर को वॉल्वो एचवीएसी किलोमीटर स्कीम बसों का टेंडर रद्द नहीं होता, तो उसी दिन दोपहर से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, खरड़ समेत पंजाब के सभी हाईवे और मेन चौक पूरी तरह से बंद करके रोष प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास पर भी पक्का धरना

कर्मचारी दोपहर को रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित होकर सरकार से किलोमीटर स्कीम के टेंडर रद्द करने सहित अन्य मांगों पर विचार करने के लिए कहेंगे। मांगों न माने जाने तक यह अनिश्चितकाल तक धरना जारी रह सकता है। टेंडर रद्द न होने पर तुरंत हड़ताल करके मुख्यमंत्री पंजाब के आवास पर भी पक्का धरना दिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post