Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग,चली ताबड़तोड़ गोलियां पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग,चली ताबड़तोड़ गोलियां

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जिले में मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सलेमपुर मसंदा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। 

घायल आरोपी की पहचान मनकरण के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मनकरण सहित उसके 2 साथियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी जालंधर और अमृतसर में हुई कई हत्या की वारदातों में वांछित थे। कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि ये आरोपी जालंधर में देखे गए हैं। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए सेलमपुर मसंदा निकट बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस को फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनो तरफ से फायरिंग हुई, जिसमे एक घायल हो गया।


65

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147486