जालंधर में किसानों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो तेज करेंगे आंदोलन
दिवाली की रात में जालंधर के प्रतापबाग के पास फगवाड़ा गेट हैंड टूल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग। मौके पर फायर ब्रिगेड के 2 गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चला। इस मौके पर फायर ब्रिगेड के अफसर ने बताया कि फायर कॉल आने के तुरंत बाद उनकी टीम की ओर से मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।
बस्ती दानिशमंदा में भी लगी भीषण आग
वहीं बस्ती दानिशमंदा में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। पहले लोगों ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण होने के कारण लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दूर-दूर तक दिखाईं दी आग की लपटें
आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। वहीं कैमिकल फैक्टरी में लगी आग से धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जिसके चलते दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर जाने की अपील की गई।
पटाखे की वजह से लगी आग
बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी के यह घटना हुई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि फैक्टरी की एनओसी की जांच की जाएंगी और इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।





Comments
No comments yet.