Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

दीवाली पर दरबार साहिब में माथा टेकने गया था परिवार, वापस आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन पढ़ें पूरी खबर 

दीवाली पर दरबार साहिब में माथा टेकने गया था परिवार, वापस आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर की घास मंडी में दीपावली के दिन घर में चोरी हो गई। घटना के वक्त परिवार दीपावली के अवसर पर दरबार साहिब व माता चिंतपूर्णी में माथा टेकने के लिए गए थे। जब उन्होंने वापस आकर देखा तो घर से सोने के गहने और अन्य सामान गायब था।

घास मंडी के रहने वाले तेजा बाबा ने बताया कि वह बीती रात को माता देखने के लिए पहले माता चिंतपूर्णी गए थे, फिर उसके बाद वह अमृतसर में स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए गए थे। जब उन्होंने वापस आकर देखा तो दरवाजे टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि अलमारी भी टूटी हुई थी, जिसमें पड़ा सारा सामान गायब हो गया था।

उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी में 1.30 लाख कैश, डेढ़ तोले की सोने की चेन, 7-7 ग्राम की तीन अंगूठी जोकि अलमारी में से गायब थी। उन्होंने बताया कि घर में जो कैमरे लगे हुए थे उसका भी डीवीआर चोर उतारकर साथ में ही ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।


67

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147493