Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दीपावली पर रोशन हुए शहर के बाजार आटो से लेकर इलेक्ट्रानिक्स व गिफ्ट मार्केट में हुई खरीदारी, सुबह से देर रात तक मार्केट में रही भीड़

दीपावली पर रोशन हुए शहर के बाजार

आटो से लेकर इलेक्ट्रानिक्स व गिफ्ट मार्केट में हुई खरीदारी, सुबह से देर रात तक मार्केट में रही भीड़

जालंधर (राजन) : एक तो रविवार यानि छुट्टी का दिन, ऊपर दीपावली के त्योहार की पूर्व संध्या। इसे लेकर शहर के बाजार रोशन हो गए। हर तरफ बाजारों में माल्स व दुकानों से लेकर सड़कों पर सजी छोटी दुकानों पर भी हर कोई खरीदारी करने में व्यस्त था। कोई बर्तन की खरीद कर रहा था तो कोई दीपावली पर भगवान श्री गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सामग्री खरीद रहा था।

इस बीच घर को रोशन करने के लिए दीयों से लेकर इलेक्ट्रिकल लड़ियां तथा एलईडी लाइटें खरीदी जा रही थी। खास बात यह रही कि सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ एक जैसी रही।इस क्रम में आटो मार्केट से लेकर इलेक्ट्रानिक्स तथा इलेक्ट्रिक मार्केट से लेकर गिफ्ट बाजार की रौनक देखते ही बनती थी।

ज्वेलरी से इलेक्ट्रानिक्स के बाजारों में हो रही डिलीवरी : धनतेरस, छोटी दीवाली तथा बड़ी दिवाली के दिन हर तरह की खरीदारी को शुभ माना गया है। यही कारण रहा कि दीपावली को लेकर धनतेरस के बाद रविवार को ज्वेलरी मार्केट में डिलीवरी लेने वालों की भरमार रही। इस बारे में कनक ज्वेलर्स के सुनील भारद्वाज बताते हैं कि बीते सप्ताह से अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की बुकिंग करवाने वालों ने शनिवार व रविवार से लेकर सोमवार के बीच डिलीवरी की तिथि निर्धारित की है।

पहली बार उतारी संपूर्ण पूजा सामग्री की थाली

सेवक धूप फैक्ट्री दुकान के प्रिस शर्मा बताते हैं कि पहली बार श्री गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा के लिए संपूर्ण पूजा सामग्री की थाली तैयार की गई है। इसमें मां लक्ष्मी पूजा के लिए पारंपरिक सामान शामिल किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265557

Share this Post