Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब पुलिस के बलिदानी जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब पुलिस के बलिदानी जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पुलिस लाइन में एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के शहीद बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

समारोह में बलिदानी जवानों के परिजनों ने अपने प्रियजनों की यादें साझा कीं और उनके बलिदान पर गर्व व्यक्त किया। पुलिस विभाग ने बलिदानी परिवारों को सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और

उपहार भेंट किए तथा दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बलिदानी परिवारों ने अपनी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। समारोह का समापन सामूहिक भोजन के साथ हुआ, जो एकता और बलिदान की भावना को दर्शाता है।

एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि विभाग अपने शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है और उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर जनता की सुरक्षा के लिए समर्पण भाव से कार्य करता रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266966

Share this Post