Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पठानकोट बाईपास चौक के पास तय स्थान पर ही लगेगी पटाखा मार्केट पढ़े पूरी खबर

पठानकोट बाईपास चौक के पास तय स्थान पर ही लगेगी पटाखा मार्केट

पढ़े पूरी खबर

 

 

जालंधर (राजन) : कई दिनों से पटाखा मार्केट स्थापित करने को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयास से सुलझ गया है। इसमें पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी नरेश डोगरा और एडीसीपी वनीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। कारोबारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में, नितिन कोहली के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया कि पटाखा मार्केट पठानकोट बाईपास चौक के पास निधर्धारित स्थान पर ही लगाई जाएगी। दिवाली के नजदीक आने के बावजूद पटाखा मार्केट को लेकर सहमति न बनने पर चारों एसोसिएशनों ने नितिन कोहली से संपर्क कर मामले कर मामला सुलझाने की अपील की थी। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

इस अवसर पर महावीर बजरंग फायर वर्क्स के प्रधान रवि महाजन, राजेश जैन, अमित भाटिया, होलसेल फायर वर्क्स एसोसिएशन के संजीव बाहरी, फायर वक्सं एसोसिएशन से विकास भंडारी, चिंटू बाहरी, रिंकू बाहरी, श्री गणेश फायर वर्क्स से धीरज, विकास तलवार, गुरविंदर सिंह भाटिया, अशोक कुमार, गौरव चावला, हर्ष राणा, डिंपी बाहरी, नीशू दुग्गल, राजीव दुग्गल, काका काईट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265557

Share this Post