Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अब दिपावाली- छठ पूजा पर घर जाना हुआ आसान! एयरलाइन कंपनियों ने पटना के लिए शुरू की कई विशेष उड़ाने पढ़ें पूरी खबर

अब दिपावाली- छठ पूजा पर घर जाना हुआ आसान!

एयरलाइन कंपनियों ने पटना के लिए शुरू की कई विशेष उड़ानें

पढ़ें पूरी खबर 

 

दिपावाली और छठ पूजा के (Chhath Puja flights to Bihar) दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइन कंपनियों ने पटना के लिए विशेष उड़ानें शुरू कर दी हैं।

स्पाइसजेट ने गुरूवार को कहा कि उसने दिल्ली और मुंबई से बिहार की राजधानी पटना के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने के अलावा, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से भी विशेष त्योहारी उड़ानें शुरू की हैं। एयर इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिवाली और छठ पूजा के आसपास बढ़ती त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए पटना के लिए 166 अतिरिक्त उड़ानें जोड़ने की घोषणा की है।''

ये अतिरिक्त उड़ानें, एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए वर्तमान में संचालित 42 साप्ताहिक उड़ानों के अतिरिक्त होंगी। साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली और बेंगलुरु से पटना के लिए संचालित 14 साप्ताहिक उड़ानें भी इसमें शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265562

Share this Post