Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आदमपुर हवाई अड्डे पर “अवसर” आऊटलेट्स की सुविधा शुरू की पढ़ें पूरी खबर 

आदमपुर हवाई अड्डे पर “अवसर” आऊटलेट्स की सुविधा शुरू की

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (सदानंद साबी) : आदमपुर हवाई अड्डे पर अवसर आऊटलेट्स की शुरूआत की गयी है । महिलाओं, कारीगरों एवं शिल्पकारों की स्वदेशी विरासत और प्रतिभा को बढ़ावा देने और प्रोतसाहित करना इस पहल का उदेदश्य है। इस पहल के तहत भारत के विभिन्न हवाई अड्डों पर रियायती किराये पर 200 वर्गफीट तक के आऊटलेट्स महिलाओं एवं कारीगरों को एक माह लिए दिए जायेंगे। जिससे सेल्फ हेल्प ग्रुप्स अपने उत्पाद की बिक्री (एक हवाई अडडा एक उत्पाद - नीति के तहत) एयरपोर्ट पर कर सकेंगे। इस अवसर पर विमानपत्तन निदेशक ने बताया कि आदमपुर हवाई अड्डे पर 'अवसर' के दो आऊटलेट्स खोले गये है जोकि एक माह के लिए 50 % किराये मेंआवंटित किये जायेगें जो कि अतिरिक्त एक माह के लिए बढाये भी जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी कार्यालय विमानपत्तन निदेशक आदमपुर हवाई अड्डे ली जा सकती है।

इस समय आदमपुर हवाई अड्डे से हिंडन, नांदेड़, बैंगलोर, मुंबई, एम्बेसडर, मैनचेस्टर और कोपेनहेगन की फ्लाइट सुविधा उपलब्ध है।

इस मौके पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से अमित कुमार सहायक महाप्रबंधक सिविल, सूरज यादव प्रबंधक विद्युत, सूर्य प्रताप सिंह जेई ऑपरेशन, मोहन पवांर मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं पंजाब पुलिस की तरफ से डीएसपी जसवंत कौर भी मौजूद रहे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265562

Share this Post