Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अर्बन स्टेट के सी-7 रेलवे फाटक को खुलवाने पर भाजपा के पार्षद सरताज सिंह और इलाके के लोगों ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू का किया सम्मान पढ़ें पूरी खबर 

अर्बन स्टेट के सी-7 रेलवे फाटक को खुलवाने पर भाजपा के पार्षद सरताज सिंह और इलाके के लोगों ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू का किया सम्मान

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : अर्बन स्टेट के सी-7 रेलवे फाटक को पुनः खोलने के लिए क्षेत्रवासियों ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू का सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित धन्यवाद समारोह में पूर्व सांसद रिंकू के साथ- साथ कई सोसायटियों और पार्षदों का साभार व्यक्त किया गया।

सुशील रिंकू ने कहा कि वे जनता अधिकारों के लिए जालंधर से चडीगढ़ और दिल्ली तक संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा पब्लिक के कार्यों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। ज्ञात हो कि सुभाना डरपास के निर्माण के बाद रेलवे ने सुभाना के साथ-साथ अर्बन एस्टेट रेलवे क्रासिंग को भी बंद कर दिया था, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक यवस्था बिगड़ गई थी और निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर पूर्व सांसद रिंकू ने रेल मंत्रालय से संपर्क किया और अर्बन एस्टेट के रेलवे फाटक नंबर सी-7 को खोलने का आदेश जारी करवाया। इस फाटक को खुलवाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल अधिकारियों से लगातार संवाद किया। फाटक के खुलने से कई कालोनियों के सैकड़ों निवासियों को राहत मिली है। पहले वर्षा के दौरान अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए थे।

इस समारोह में पार्षद प्रो. कंवर सरताज सिंह, भाजपा के सिनियर नेता सुनील भारद्वाज, गोल्डन एवेन्यू-2 वेलफेयर सोसायटी के प्रधान परमजीत सिंह, भाजपा के जिला महासचिव अमरजीत सिंह गोल्डी,अनील भारद्वाज बलराज बधन,शशी भगत, गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट-1 के प्रधान राजेश अग्रवाल, कनौजिया महासभा एवं दयानंद चौक मार्केट कमेटी के प्रधान मल कनौजिया, हरबिंदर सिंह संधू, मोनू सिद्धू, प्रो. मंजीत सिंह ढल्ल, प्रो. एसएन शर्मा, आकाश कनौजिया, अश्विनी, अनिल ठाकुर, हरमेश भगत, लक्की भगत, यशपाल धीर, जीवन सिद्धू आदि उपस्थित रहे

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265100

Share this Post