Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिवाली पर अंगूरी लड़ी, ट्री व फ्लावर से करें घर को रोशन पानी से जलने वाले और स्मोक लेस दीये बने लाला धार्मिक चिन्ह वाले झूमर और डिजाइनिंग इलेक्ट्रिक उत्पादों की मांग चढ़ी पढ़ें पूरी खबर 

दिवाली पर अंगूरी लड़ी, ट्री व फ्लावर से करें घर को रोशन

पानी से जलने वाले और स्मोक लेस दीये बने लाला धार्मिक चिन्ह वाले झूमर और डिजाइनिंग इलेक्ट्रिक उत्पादों की मांग चढ़ी

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : दीपावली के अवसर पर इस बार मल्टीकलर की अंगूरी इलेक्ट्रिकल लड़ी घर को अंदर और बाहर से रोशन करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल बाजार में इस बार इलेक्ट्रिकल ट्री और फ्लावर भी उपलब्ध हैं, जो दीपावली के बाद घर की सजावट में सहायक होंगे। इस बार इलेक्ट्रिकल मार्केट में इलेक्ट्रिकल लड़ियों ही नहीं, बल्कि कई ऐसे उत्पाद पेश किए गए हैं, जो इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ लंबे समय तक घर को रोशन रखेंगे। इनमें पानी से जलने वाले दीये, इलेक्ट्रिकल ट्री, फ्लावर और लीफ डेकोरेशन इलेक्ट्रिकल पीस शामिल हैं, जो न केवल घर को रोशन करेंगे बल्कि दीपावली पर एक-दूसरे को उपहार देने के लिए भी पसंद किए जा रहे हैं। पानी से जलने वाले और स्मोक लेस दीयों की विशेषता यह है कि इनमें एक बार पानी डालने के बाद बैकअप तीन दिन तक रहता है। इसके बाद इन्हें सेल के साथ जलाया जा सकता है, और इनकी कोई समाप्ति अवधि नहीं होती।

फगवाड़ा गेट में इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल के अनुसार, इस बार अंगूरी लड़ी, इलेक्ट्रिकल ट्री, रेड फ्लावर और स्मोक लेस दीये जैसी कई वैरायटी पेश की गई है, जिन्हें ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। पायल होटल फगवाड़ा गेट के संचालक जतिंदर सहगल ने बताया कि धार्मिक चिन्हों वाली इलेक्ट्रिकल डेकोरेशन पीस की मांग भी इस त्योहार के दौरान बनी हुई है।

 

झूमर डिजाइनिंग वाली लड़ियां आंगन को वनाएंगी आकर्षक इलेक्ट्रिकल मार्केट में इस बार झूमर डिजाइनिंग वाली लड़ियां भी उतारी गई हैं, जो घर के आंगन को आकर्षक बनाएंगी। इन्हें केवल बिजली की सप्लाई के साथ चलाया जा सकता है। इस बार इलेक्ट्रिकल लड़ियों में वाटरफाल डिजाइन सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इन्हें घर के बाहर लटकाने पर पानी की लहरों की तरह लुक मिलता है। इसकी कीमत प्रति लड़ी 140 रुपये निर्धारित की गई है।

 

इलेक्ट्रिकल उत्पादों के दाम

50 लैंप अंगूरी लड़ी : 80 से लेकर 200 रुपये तक।

40 लैंप पिक्सल 40 फीट : 50 से 60 रुपये।

180 लैंप वाटरफाल जाल 10\10 साइज : 300 रुपये।

लाइट वाला ट्री : 400 रुपये।

झुमर गणेश जी वाले : 100 से लेकर 300 रुपये।

वाटर फाल लहरी 20 मीटर : 110 रुपये।

मल्टीकलर लड़ी 40 फीट : 200 से 300 रुपये।

कलरफुल फ्लावर बढ़ाएंगे ड्राइंग रूम की शोभा

दीपावली को लेकर इलेक्ट्रिकल मार्केट में कलरफुल फ्लावर लाइटिंग के साथ-साथ डेकोरेशन पीस भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, एलईडी फ्लावर सेट भी पेश किए गए हैं, जो दीपावली के बाद ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाएंगे। इनकी कीमत 600 रुपये से शुरू होती है। इस दीपावली अपने घर को इन खूबसूरत लाइटों से सजाएं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265558

Share this Post