बिक्रम मजीठिया के करीबी रहे रवि मोहन ने छोड़ा अकाली दल, थामा AAP का हाथ
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का स्टेशनों पर कासो आपरेशन
पढ़े पूरी खबर
जालंधर (राजन) : त्योहारों के दौरान सुरक्षा को पुख्ता बनाने और किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सिटी और कैंट रेलवे स्टेशनों पर विशेष कासो आपरेशन चलाया।
यह अभियान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में एडीसीपी सिटी 1 आकरशी जैन और एडीसीपी सिटी दो हरिंदर सिंह की निगरानी में चलाया गया। इस आपरेशन के दौरान कुल 110 पुलिस कर्मियों की अलग अलग टीमों को अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया। इस कार्रवाई में एंटी-सैबोटाज टीम, एंटी-रायट पुलिस, जीआरपी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की टीमें भी शामिल रहीं। जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर हैंडहेल्ड स्कैनर और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनका आपराधिक रिकार्ड जांचने के लिए पुलिस ने पायस एप का प्रयोग किया। यात्रियों के सामान, प्लेटफार्म, दुकानों और स्टेशनों के आसपास के इलाके की भी तलाशी ली गई।


Comments
No comments yet.