Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रोशनी के साथ खुशबू फैलाएंगे दीये दिल्ली के दीयों से जगमगाएंगे घर आइसक्रीम कप गिफ्ट पैक बने लोगों की पसंद पढ़े पूरी खबर

रोशनी के साथ खुशबू फैलाएंगे दीये

दिल्ली के दीयों से जगमगाएंगे घर आइसक्रीम कप गिफ्ट पैक बने लोगों की पसंद

पढ़े पूरी खबर

 

जालंधर (राजन) : बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिकल लड़ियों की वैरायटी के बीच दीपावली को लेकर मिट्टी के दीयों की मांग है। जुदा बात है कि हल्के केसरी रंग के मिट्टी के दीयों का स्थान दुकानदार दिल्ली के निर्मित आधुनिक कलरफुल दीयों ने जिनकी लुक को ले लिया है, आकर्षक बनाने के लिए दीयों के आसपास चमकीले रंग का गोटा तथा स्टोन जड़ित किए गए हैं।

इसके अलावा आइसक्रीम कप, गिफ्ट पैक से लेकर डेकोरेशन पीस के रूप में भी मिट्टी के दीये मार्केट में उतारे गए है, जो आकर्षक लुक वाले गिफ्ट पैक के लिए भी पसंद किए जा रहे हैं। समय के साथ बाजार में आए व्यापक परिवर्तन के बीच मिट्टी के दीये आधुनिकता का जामा पहन कर अलग लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में दीये जलाने पर केवल रोशनी ही नहीं होगी, बल्कि खुशबू भी फैलेगी।

नहीं पहचान पाएंगे आइसक्रीम कप वाले दीये

दिल्ली से तैयार होकर शहर में बिक रहे मिट्टी के दीयों की नई वैरायटी में आइसक्रीम कपनुमा दीये भी तैयार किए गए हैं। पहली नजर में देखने से इसे पहचाना ही नहीं जा सकता।

ट्रांसपेरेंट कांच के दीये के आइसक्रीम की तरह कलरफुल तथा ऊपर सफेद रंग की मोम डाली गई है जो दूर से देखने पर आइसक्रीम कप ही लगता है।

दीये आकर्षक पैक में उपलव्ध, वाद में वढ़ाएंगे ड्राइंग रूम की शोभा बदलते परिवेश में दीयों का अस्तित्व भी आधुनिकता के साथ बरकरार है। इसके तहत गिफ्ट पैक के रूप में उतारे गए दीयों को आकर्षक लुक दिया गया है, जो दीपावली पर जलाए जाने के बाद ड्राइंग रूम में शोपीस के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वीके बुक्स व गिफ्ट शाप लाडोवाली रोड के मुनीष शर्मा ने बताया कि मिट्टी के सामान्य दीयों के बजाय दिल्ली से मंगवाए गए आकर्षक डिजाइन वाले दीयों की मांग अधिक है। कीमत मात्र 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262375

Share this Post