Wed, 05 Aug 2026
Post Details

मां चिंतपूर्णी जी के दरबार में बड़ा चमत्कार, क्या...  पढ़ें पूरी खबर 

मां चिंतपूर्णी जी के दरबार में बड़ा चमत्कार, क्या... 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

पंजाब (राजन) : कहते हैं — “जहां सच्ची श्रद्धा होती है, वहां चमत्कार खुद-ब-खुद घटित हो जाते हैं।” ऐसा ही एक अद्भुत और अलौकिक चमत्कार माता श्री चिंतपूर्णी जी के पवित्र दरबार में देखने को मिला जिसने श्रद्धालुओं के दिलों को भक्ति और भावनाओं से भर दिया। दरअसल सोमवार की रात पंजाब के होशियारपुर जिले से आए 35 वर्षीय सरजू शर्मा नामक युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को स्तब्ध कर दिया। सरजू शर्मा बचपन से ही बोलने और सुनने में असमर्थ थे। परिवार ने वर्षों तक डॉक्टरों और विशेषज्ञों से इलाज करवाया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

 

सोमवार रात माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में जब आरती चल रही थी, उसी समय सरजू शर्मा ने श्रद्धा से माता का चरणामृत ग्रहण किया। जैसे ही उन्होंने चरणामृत पिया, कुछ ही क्षणों में उनकी आवाज लौट आई और वे स्पष्ट बोलने लगे। इतना ही नहीं, वे आसपास की आवाजें भी सुनने लगे। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु हैरान और भावविभोर हो उठे। दरबार में जयकारों की गूंज उठी।

 

परिवार के अनुसार, सरजू शर्मा पिछले तीन महीनों से बिल्कुल नहीं बोल पा रहे थे। वे केवल इशारों से अपनी बात कहने की कोशिश करते थे। डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन माता के दरबार में दर्शन करने और चरणामृत पीने के बाद जो हुआ, वह किसी दैवीय शक्ति के प्रमाण से कम नहीं था। माता चिंतपूर्णी के इस चमत्कार से दरबार में हर कोई हैरान रह गया और गदगद हो गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191934