Mon, 23 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर के मशहूर Eastwood में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर के मशहूर Eastwood में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Eastwood Village में हंगामे के दौरान बाऊंसर पर गोलियां चल गई। इस हमले में फगवाड़ा निवासी बाऊंसर संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी अनुसार जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित ईस्ट वुड विलेज मे तैनात बाउंसर पर गोलियां चला दी है। लात पर गोली लगने से बाउंसर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक की पहचान संदीप निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की टांग पर गोली लगी है, जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर सुखा निवासी तलहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान तलहन निवासी सूक्खा के रूप में हुई है। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने कुछ दूरी से फायरिंग की, जिससे सुरक्षा कर्मी घायल हो गया और आरोपी तुरंत वहां से भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मौके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हाइवे के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


109

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148361