Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

मांगों को लेकर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन ने निकाली रोष रैली पढ़ें पूरी खबर 

मांगों को लेकर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन ने निकाली रोष रैली

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर जिला स्तर पर रैली निकाली। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जालंधर में यूनियन ने पुडा कांप्लेक्स से लेकर संविधान चौक तक रोष रैली निकाली। यूनियन के सदस्य तजिंदर सिंह ने बताया कि आज पूरे पंजाब भर में हर जगह प्रदर्शन हो रहे है। जिसमें कच्चे मुलाजिम को पक्का करने सहित कई मांगें है। पंजाब सराकर ने मांगे मानने के बावजूद आज तक कोई भी मांगों को लागू नहीं किया है। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर नवंबर 2022 दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि पंजाब के मुलाजिमों की पुरानी पेंशन को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। लेकिन आज तीसरी दिवाली आने वाली है, लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया। अभी तक मुलाजिमों का ना ही जीपी फंड का खात खोला गया है। इसके साथ मुलाजिमों का 16 प्रतिशत डीए जो केंद्र सरकार, हिमाचल, छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसी स्टेटों से पीछे चल रहा है। कच्चे मुलाजिम सड़कों प्रदर्शन करने को मजबूर है, लेकिन आज तक पक्का नहीं किया गया। अगर सराकर ने जल्द हमारी मांगे नहीं मानी तो वह 16 अक्तूबर को बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। केंद्र के 7वें पे स्केल को पंजाब के मुलाजिमों पर जारी कर दिया है, जो कि बहुत ही दुख की बाता है। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को मोहाली में पूरे पंजाब का क्लेरिकल काम ठप करके राज्य स्तरीय रैली निकाली जाएगी। तरनतारन के जमीनी चुनाव में भी बड़े स्तर पर इकट्ठ करके प्रदर्शन किया जाएगा। आज की रैली एक सांकेतिक रैली है, जो सरकार को करने के लिए निकाली गई थी, आने वाले दिनों में प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।


98

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147391