Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल मांगा इंसाफ पढ़ें पूरी खबर 

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल मांगा इंसाफ

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : हरियाणा के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में परिवार के लिए इंसाफ की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं देहाती ने सोमवार शाम को रामामंडी में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दलित समुदाय से आने वाले इस वरिष्ठ अधिकारी को कथित व्यवस्था के कारण इतना प्रताड़ित होना पड़ा कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की पूरी तरह से विफलता है। उनकी मांग है कि वरिष्ठ

अधिकारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इस वरिष्ठ अधिकारी के परिवार को न्याय दिया जाए। इस अवसर पर देहाती इकाई के प्रधान एवं विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, जालंधर वेस्ट की हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, पवन कुमार, करण कौशल, आनंद विट्टू मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262295

Share this Post