Wed, 05 Aug 2026
Post Details

नशे में युवकों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा लूटने का किया प्रयास, FIR दर्ज पढ़ें पूरी खबर 

नशे में युवकों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा

लूटने का किया प्रयास, FIR दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर लम्मा पिंड जंडू सिंघा रोड पर हरदीप नगर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ई रिक्शा चालक को रास्ते में रोक कर पीटना शुरू कर दिया।

ई रिक्शा चालक ने शोर मचाया तो लोगों ने उन्हें उन युवकों से छुड़वाया। जानकारी देते हुए राहगीरों ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ई रिक्शा चालक से आटो में लोड किया सामान छीन रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस के एस आई मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने बताया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और नशा छुड़ाए केंद्र जा रहे थे। रास्ते में ई रिक्शा चालक से सामान छीन रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191934