Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बंबीहा गिरोह से जुड़े दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर

बंबीहा गिरोह से जुड़े दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात बंबीहा गिरोह से जुड़े दो साथियों संदीप सिंह और शेखर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से कुल छह पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक PX5, चार .32 बोर की पिस्तौल और एक .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। यह बरामदगी पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि यह राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम साबित हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर राज्य में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके लिए वे बंबीहा गिरोह के गुर्गों को ये हथियार सप्लाई करने वाले थे। पुलिस अब इस पूरे हथियार आपूर्ति नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, उनके संपर्क सूत्रों और विदेशी नेटवर्क की पहचान करने के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

AGTF ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई यह साबित करती है कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261524

Share this Post