Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विद्या धाम पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया गवर्नर द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी पढ़ें पूरी खबर

विद्या धाम पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया

गवर्नर द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद  कटारिया आज जालंधर के विद्या धाम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक प्रोग्राम में शिरकत की। वह उनके द्वारा एक मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाई।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि विद्या धाम देश भर में सर्वहितकारी स्कूल चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के माध्यम से देश भर के बच्चों को शिक्षा पहुंचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान यह मोबाइल साइंस लैब घरों घरों में जाकर बच्चों को विज्ञान से जोड़ने की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था 1952 से काम कर रही है। संपूर्ण देश का कोई भी ऐसा कोना नहीं है जहां विद्या भारती के द्वारा संचालित विद्यालय नहीं है। पंजाब में यहां सर्वहितकारी समिति के नाम से आरंभ करके 122 स्कूल चलाए जा रहे है। वहीं 294 अनौपचारिक स्कूल है, जिनमें एक सैनिक स्कूल भी चलाया जा रहा है। संपूर्ण भारत में विद्या भारती का जो भी स्ट्रक्चर और बिल्डिंग है यह सब जनता के सहयोग से ही चलाई जा रही है। संस्कार और शिक्षा दोनों को जोड़कर बच्चों के विकास का निर्माण कर रहे है। यह मोबाइल साइंस लैब गांव-गांव जाकर बच्चों को विज्ञान से परिचय करवाएगी, ताकि विद्यार्थी विज्ञान के प्रति आगे बढ़ सकें। शिशु वाटिका जो 75 लाख रुपए की बनी है उसका भी लोकार्पण हुआ है। ताकि 2020 की जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति है उसके तहत बच्चों को हम अपनी भारत की संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के पर्यत्न के लिए जो साधन मिले है बच्चों में छोटी उम्र में ही संस्कार भरे जा रहे है, ताकि वह आगे जाकर भारत की तरक्की की राह पर चले। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों को भी सुधारने का काम कर रहे है, ताकि निम्म स्तर के बच्चे आकर पढ़ाई कर सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262377

Share this Post