Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पटाखा कारोबारियों का एक गुट पहुंच कोर्ट, लाइसेंस देने की मांग पढ़ें पूरी खबर

पटाखा कारोबारियों का एक गुट पहुंच कोर्ट, लाइसेंस देने की मांग

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन): पटाखा मार्केट को लेकर पटाखा विक्रेताओं का एक ग्रुप हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में विक्रेताओं ने मांग की कि शहर में जितने भी पटाखा कारोबारी है, उन सभी को लाइसेंस मिलना चाहिए।

इसके अलावा लोगों की सुविधा को देखते हुए पटाखा मार्केट एक से ज्यादा जगह पर भी लगाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए प्रशासन जगह उपलब्ध करवाए। इन कारोबारियों ने कोर्ट में कहा है कि पहले पटाखा मार्केट बर्स्टन पार्क में लगती थी। वहां पर 60 एकड़ से ज्यादा जमीन है। मार्केट के

लिए आठ एकड़ जमीन तय की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी पूरे बर्टन पार्क में भीड़ इकट्ठी हो जाती थी और सड़क पर गाड़ियां खड़ी होती थी। इसलिए जहां भी पटाखा मार्केट लगाई जाए, वहां पर पार्किंग और दुकानों की जगह के हिसाब से जमीन होनी चाहिए। इन पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस को ही तय करना है कि कहां-कहां मार्केट लग सकती है और दुकानों का साइज भी पुलिस के बजाय दुकानदार ही तय करें। हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई अब 13 अक्टूबर को होगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258349

Share this Post