Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

निगम को आठ नए जूनियर इंजीनियर मिले, मिलेगी राहत पढ़ें पूरी खबर

निगम को आठ नए जूनियर इंजीनियर मिले, मिलेगी राहत

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : नगर निगम को इंजीनियरिंग ब्रांच में नया स्टाफ मिलने से राहत मिली है। पंजाब सरकार की नई भर्ती के तहत जालंधर को आठ नए जूनियर इंजीनियर मिले है। इन सभी ने वीरवार को मेयर वनीत धीर से मुलाकात की।

मेयर ने सभी को पूरे समर्पण के साथ करने के लिए कहा। इन सभी आठ नए जूनियर इंजीनियरों को आपरेशन एंड मेंटेनेंस ब्रांच में तैनात किया गया है। ब्रांच में स्टाफ की काफी कमी है, जिस कारण सीवरेज, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइट्स से जुड़े कार्यों का काम प्रभावित था। अव

काम में सुधार होगा। मेयर से मिले नए जेई रशमीत कुमार, गगनदीप सिंह, आकाशदीप ठाकुर, विनोद कुमार, गुरप्रीत कुमार चंद्र, सुमित, रमनदीप कौर और विजय पाल ने विश्वास दिलाया कि लोगों के हितों में नियमानुसार काम करेंगे। वहीं, मेयर ने वीरवार को निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह से मुलाकात की है और निगम के लिए नए एसडीओ का भी स्टाफ मांगा है। मेयर ने कहा कि बीएंडआर और ओएंडएम ब्रांच में एसडीओ की कमी से विकास कार्यों में देरी हो रही है। इस मौके पर टेक्निकल एडवाइजर सतिंदर कुमार व एसई जसपाल थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262372

Share this Post