Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

किलोमीटर बस स्कीम से होगा 218 करोड़ का नुकसानः यूनियन पढ़ें पूरी खबर

किलोमीटर बस स्कीम से होगा 218 करोड़ का नुकसानः यूनियन

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन): पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव, एमडी पनबस और पीआरटीसी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें यूनियन ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं और विभाग की नीतियों का विरोध किया।

यूनियन ने वोल्वो और एचवीएसी किलोमीटर बस स्कीम का कड़ा वरोध करते हुए कहा कि इस योजना म विभाग को भारी वित्तीय घाटा होगा। पछले छह वर्षों के टेंडर आंकड़ों का हवाला देते हुए यूनियन ने बताया कि इस स्कीम के कारण विभाग को लगभग 218 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। यूनियन ने मांग की कि विभाग की सरकारी बसों का संचालन किया जाए, क्योंकि किलोमीटर स्कीम से कर्मचारियों की मेहनत का पैसा निजी कंपनियों को जा रहा है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई 2023 की पुरानी शर्तें समाप्त कर सर्विस रूल लागू किए जाएंगे और इसके लिए दो-तीन दिन में अगली बैठक होगी। यूनियन ने आउटसोर्स और कांट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई, जिस पर सचिव परिवहन ने अगले सप्ताह नीति को अंतिम रूप देने का आश्वासन दिया। यूनियन ने यह भी शिकायत की कि कुछ रूटों के टाइम टेबल में हेराफेरी की जा रही है, जिससे सरकारी बसों को नुकसान हो रहा है। सचिव परिवहन ने कहा कि एसटीसी के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। यूनियन ने घोषणा की कि 11 अक्टूबर को देश भगत यादगार हाल जालंधर में सम्मेलन होगा, जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262455

Share this Post