Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्रद्धा वालकर मर्डर केस: आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट पूरा, आरोपी ने पूछे गए ज्यादातर सवालों के दिए जवाब

महरौली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमील पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में हुआ. डॉक्टर्स की राय के मुताबिक उसे 2 या 3 दिन ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद पोस्ट नार्को टेस्ट के लिए FSL रोहिणी लाया जाएगा. आंबेडकर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर नवीन के मुताबिक करीब 2 घंटे तक आफताब का नार्को टेस्ट चला. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान एक मजिस्ट्रेट भी वहां मौजूद थे. आरोपी की हेल्थ कंडीशन एकदम ठीक है, उसे अस्पताल से तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके बाद दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची.

आंबेडकर अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आफताब पूनावाला ने नार्को टेस्ट के दौरान पूछे गए ज्यादातर सवालों के संतोषजनक जवाब दिए. उसने कई सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए. कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया. टेस्ट के दौरान आफताब कई सवालों में चुप रहा, लेकिन टीम ने उससे सवाल को दोहराया और जवाब देने को कहा, जिसके बाद उसने जवाब दिया. FSL रोहिणी के सूत्रों के मुताबिक पोस्ट नार्को टेस्ट के दौरान आफताब को उसके द्वारा आज दिए गए जवाबों के बारे में बताया जाएगा. अगर उसके पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट के दौरान दिए गए जवाबों में अंतर होगा, तो उससे पूछा जाएगा कि ऐसा क्यों है.

Latest News

Number of Visitors - 220198

Share this Post