Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

केंद्र का एनएचएम का 450 करोड़ रुपये रोकना गलत : परगट सिंह पढ़ें पूरी खबर

केंद्र का एनएचएम का 450 करोड़ रुपये रोकना गलत : परगट सिंह

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक परगट सिंह ने पंजाब सरकार का 450 करोड़ रुपये के हेल्थ फंड्स रोकने पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी के बीच चल रही लड़ाई में आम लोगों को पीसा जा रहा है। कांग्रेस दोनों सरकारों की लड़ाई में पंजाब को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनने देगी।

परगट सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की बकाया राशि तुरंत जारी करने की अपील की है। आप सरकार को भी विज्ञापन की राजनीति छोड़कर जिम्मेदार शासन

अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मान सरकार के 2023 में आयुष्मान भारत केंद्रों का नाम बदलकर 'आम आदमी क्लीनिक' करने के फैसले को गलत ठहराया। परगट सिंह ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन था, जिसके कारण पंजाब को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पंजाब सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य के बजाय राजनीतिक ब्रांडिंग को प्राथमिकता दी। परगट ने **कहा कि ऐसा कर केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से बदले की राजनीति की है। गरीब लोगों के बारे में नहीं सोचा। आप पर निशान साधते हुए कहा कि पंजाब में सेहत क्रांति भी उनकी बाकी स्कीमों की तरह फेल साबित हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219721

Share this Post