Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

तैयारी अधूरी, अभी नहीं कट रहे ई-चालान पढ़ें पूरी खबर

तैयारी अधूरी, अभी नहीं कट रहे ई-चालान

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) :  इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत जागरूकता का समय खत्म हो गया।आठ दिनों तक चले इस ट्रायल के दौरान चालान तैयार करने से लेकर मैसेज भेजने तक की प्रक्रिया का रिव्यू कर लिया गया है, ताकि मोबाइल पर चालान भेजे जा सकें। अब सवाल यह है कि अधूरी तैयारियों के बीच ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान कैसे सफल होगा? पर जेब्रा लाइनें तक नहीं हैं और कई चौराहों पर लाइटें बंद पड़ी हैं। ई चालान की प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसका कोई ठोस उत्तर नहीं है। कारण, शहर के अधिकतर चौराहों का दौरा किया तो कई खामियां नजर आईं। वर्कशाप चौक, संविधान चौक कपूरथला चौक व फुटवाल चौक पर जेब्रा लाइनें नहीं हैं। पीएपी चौक पर लोग नियमों का पालन करते दिखे। बीएसएफ चौक पर ट्रैफिक लाइटें बंद थीं और ट्रैफिक पुलिस नहीं थी ऐसे में लोग एक दूसरे से पहले निकलने की कोशिश करते दिखे, तभी साइकिल की बाइक से टक्कर हो गई। हालांकि बचाव हो गया। बीएमसी चौक पर लोग जेब्रा लाइनों के पीछे खड़े रहकर नियमों का पालन कर रहे थे। गुरु नानक मिशन चौक पर कई लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।

अधूरी व्यवस्था के बीच कैसे होंगे चालान : सुरिंदर सैनी

रोड सेपटी कमेटी के मेंबर सुरिंदर सिंह सैनी ने कहा कि शहर के कई चौराहों में जेवा लाइने नहीं है और कई चौराहों में ट्रैफिक लाइटें बंद हैं। ऐसी अधूरी व्यवस्था में चालान कैसे होंगे। लोगों के मन यह बात है कि रेड लाइट के दौरान वह कहां खड़े हो। पहले चौराहों पर जेब्रा लाइने लगवानी चाहिए और फिर चालान की प्रकिया शुरू की जानी चाहिए।

शहर में ज्यादातर लोग जेव्रा लाइन जंध नहीं कर रहे और रेड

लाइट पर वाहन रोक रहे हैं। नियमों का पालन न करने वालों को चौराहों में तैनात ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी जागरूक कर रहे हैं। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका चालान काटा जाएगा। (गुरवाज सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक)

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263927

Share this Post