Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शाही इमाम के घर की रेकी, जांच में जुटी पुलिस पढ़ें पूरी खबर

शाही इमाम के घर की रेकी, जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब (राजन) : पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी के घर की रेकी किए जाने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है।

शाही इमाम के करीबी मोहम्मद मुश्तकिम के मुताबिक उनका घर ब्राउन रोड पर स्थित है। इमाम साहब पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र में थे। जब वो रात को वापस लौटे और CCTV फुटेज देखी, तो पाया कि एक अजनबी कई घंटों से उनके घर के आसपास मंडरा रहा था। फुटेज देख कर पता चला कि पहले वह शख्स कलगीधर रोड पर नजर आया, फिर कुछ दूरी पर जाकर चेहरा कपड़े से ढक लिया और इमाम साहब के घर के आस-पास चक्कर काटने लगा।

कुछ देर बाद वह गलियों में गायब हो गया। मुश्तकिम ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि सामने आते ही उन्होंने CCTV फुटेज पुलिस कमिश्नर को सौंप दी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। सुरक्षा कारणों से फुटेज मीडिया को जारी नहीं की गई है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति को थाना डिवीजन नंबर 2 और बाद में डिवीजन नंबर 3 के इलाके में भी देखा गया। वह बार-बार रास्ता बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261232

Share this Post