Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

अर्बन एस्टेट का फाटक खुला लोगों को मिली बड़ी राहत, जताई खुशी पढ़ें पूरी खबर 

अर्बन एस्टेट का फाटक खुला लोगों को मिली बड़ी राहत, जताई खुशी

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर : अर्बन एस्टेट C-7 फाटक मंगलवार शाम को खोल दिया गया। पार्षद कंवर सरताज और आसपास के लोगों ने फाटक खोलने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले सुबह रेलवे के गेटमैन बाक्स में रंग-रोगन करवाया गया व फाटक के पोल को जोड़ने के लिए वेल्डिंग का काम किया गया। पोल की मेंटनेंस का काम भी किया।

रेलवे द्वारा नकोदर जाने वाली रेल लाइन पर पड़ते C-7 अर्बन अस्टेट और C-8 सुभाना फाटक को सुभाना अंडरपास खोलने के साथ ही साढ़े पांच महीने पहले बंद कर दिया था। इस फाटक से लगभग 15 कालोनियों और मोहल्लों के लोग गुजरते हैं। पांच स्कूल और चार अस्पताल पड़ते हैं। लोगों ने फाटक को बंद करने पर विरोध शुरू किया था। उनके हक में पूर्व सांसद सुशील रिंकू भी आ गए थे। और‌ सुशील रिंकू और पार्षद कंवर सरताज सिंह ने केंद्रीय रेलमंत्री व केंद्रीय राज्य रेल मंत्री के समक्ष मुद्दे को रखा था। इसके बाद अर्बन अस्टेट C-7 फाटक खोलने के आदेश दिए थे।

वहीं भाजपा नेता सुनील भारद्वाज ने कहा की मीडिया, प्रिंट और डिजिटल – को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस मुद्दे को संवेदनशील और संतुलित तरीके से उजागर किया। बंद क्रॉसिंग के कारण जनता को हुई कठिनाइयों को लगातार प्रकाशित कर उन्होंने आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाया। उन्होंने स्थानीय समुदाय द्वारा दिखाई गई असाधारण धैर्य और विश्वास को भी सराहा। उनका सहयोग और भरोसा प्रबंधन को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता रहा।

इस अवसर पर, कंवर सरताज सिंह ने कहा

C-7 रेलवे क्रॉसिंग का पुन उद्घाटन केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास नहीं है। यह सामुदायिक भावना और दृढ़ संकल्प की जीत है। जब लोग किसी उचित कारण के लिए एकजुट होते हैं। सफलता अवश्य मिलती है। नए अंडरपास की मंजूरी के साथ यह सुनिश्चित करता है कि जालंधर सुगम यातायात प्रबंधन, बेहतर सुरक्षा और सभी के लिए आसान पहुँच का लाभ उठाएगा, विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और आसपास दुकानदारों के लिए। हम उन सभी व्यक्तियों और विभागों के प्रति आभारी हैं जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया।


72

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147380