Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हुआ निधन पढ़ें पूरी खबर 

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हुआ निधन

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जो पिछले करीब 10 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा था। 

बता दें कि 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास राजवीर दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ था। बताया गया कि राजवीर अपनी बाइक पर बद्दी से शिमला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजवीर को कार्डियक अरेस्ट भी हुआ, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261232

Share this Post