Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर में सुलझा 'जय श्री राम' नारे पर हुआ विवाद, हिंदू-मुस्लिम एकता कायम पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में सुलझा 'जय श्री राम' नारे पर हुआ विवाद, हिंदू-मुस्लिम एकता कायम

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर में एक व्यक्ति द्वारा जय श्री राम का जय घोष लगाने पर मुस्लिम भाईचारे के साथ हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। माडल टाउन स्थित मेयर निवास पर मुस्लिम भाईचारे तथा जय श्री राम का जयघोष लगाने वाले योगेश मैनी के बीच कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, मेयर वनीत धीर, आम आदमी पार्टी हल्का सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली तथा जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति दे दी है।

 

जिसके चलते मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को सर्वधर्म संयुक्त बैठक की दी गई काल भी वापस ले ली गई है। मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान ने कहा कि उनका हिंदू समाज के साथ कोई मतभेद नहीं है। लिहाजा पहले की तरह सभी पर्व व त्योहार आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे।


77

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147380