Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आई एम सॉरी मम्मी-पापा ! मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार...  NIT के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा पढ़ें पूरी खबर 

आई एम सॉरी मम्मी-पापा ! मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार... 

NIT के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआइटी) जालंधर में कंप्यूटर साइंस विभाग में पढ़ रहे छात्र प्रयागराज, उत्तर प्रदेश विशेष कुमार ने शुक्रवार रात अपने होस्टल कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का पता उस समय चला जब विशेष काफी देर रात तक कमरे से बाहर नहीं आया। जब दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा, तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची थाना रामामंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें विशेष ने लिखा था ‘आइ एम सारी मम्मी-पापा, मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। उसने साफ लिखा कि उसकी मौत के लिए किसी को दोष न दिया जाए और यह कदम उसने अपनी मर्जी से उठाया है। विशेष पिछले दो वर्ष से हास्टल में रह रहा था। उसके पिता पवन कुमार प्रयागराज में नहरी विभाग में काम करते हैं। विशेष का एक बड़ा भाई और दो छोटी बहने हैं।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के माता-पिता शनिवार सुबह जालंधर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि वे किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। उनके अनुसार, विशेष मानसिक रूप से कुछ दिनों से परेशान था, पर उसने कभी खुलकर कुछ नहीं बताया। पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को प्रयागराज ले गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263936

Share this Post