Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में धरने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR  भाजपा और हिन्दू संगठनों ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल करेंग... पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में धरने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR 

भाजपा और हिन्दू संगठनों ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल करेंग...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहर में हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव के चलते आखिर पुलिस को एक्शन लेना पड़ा है। बताया जा रहा है कि थाना नई बारादरी की पुलिस ने हिंदू समाज के दबाव के चलते अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं हिंदू नेताओं ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है और कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल जालंधर बंद की कॉल दी जाएगी।

बता दें कि आज देर शाम मुस्लिम लोगों द्वारा हिंदु युवक की पिटाई किए जाने के बाद तनाव पैदा हो गया तथा गुस्से में आए हिंदू संगठनों ने शहर में स्थित बी.एम.सी. चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। शुक्रवार शाम हिंदू व मुस्लिम समाज 'जय श्री राम' व 'अल्ला हू अकबर' के नारे को लेकर आमने-सामने हो गए और गुस्से में आए मुस्लिमों ने एक हिंदू युवक को बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो बन गई और गुस्से में अब भड़के हिंदू संगठनों ने बी.एम.सी. चौक पर धरना लगा चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया। वहीं हिंदू संगठनों के रोषस्वरूप पुलिस ने अब मुस्लिम समाज के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261233

Share this Post