Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

गोदाम से पकड़ी प्रतिबंधित गोलियां पढ़ें पूरी खबर 

गोदाम से पकड़ी प्रतिबंधित गोलियां

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के धंधे का बड़ा नेटवर्क तोड़ते हुए प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। कुछ दिन पहले सीआइए स्टाफ ने तीन आरोपितों को 85,000 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।

बाद में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया और कल दो लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55,000 से अधिक गोलियां और बरामद कीं।

बल्कि बताया जा रहा है कि बरामदगी एक केमिस्ट से की गई, हालांकि पुलिस का दावा किया है कि गोलियां एक किराये के कमरे से छिपा कर रखी गई थीं। जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क जालंधर तक सीमित नहीं था, लुधियाना, अमृतसर और बार्डर एरिया तक फैला हुआ था। मुख्य परोपित नितिन शर्मा पहले से ही नशे के कारोबार में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले से दो एफआइआर दर्ज हैं। एक एफआइआर 24 सितंबर 2017 को थाना भोगपुर में और दूसरी 15 मई 2023 को थाना सदर, होशियारपुर में दर्ज हुई थी।


94

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148247