Wed, 05 Aug 2026
Post Details

कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन किया घोषित पढ़ें पूरी खबर

कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन किया घोषित

पढ़ें पूरी खबर

 

कनाडा सरकार ने सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन की सूची में शामिल कर दिया। यह फैसला कंजरवेटिव और NDP नेताओं की मांग के बाद लिया गया। इस कदम के तहत अब किसी भी कनाडाई नागरिक के लिए इस गैंग को आर्थिक मदद देना या इसके लिए काम करना अपराध माना जाएगा।

साथ ही बिश्नोई गैंग भारत से संचालित होता है और इसके मुखिया लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप है कि वह जेल से मोबाइल फोन के जरिए गैंग की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। कनाडा सरकार ने प्रेस रिलीज में कहा है कि यह गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी और उगाही जैसी गतिविधियों में शामिल है और खासकर भारतीय मूल के लोगों,उनके व्यवसायों और सांस्कृतिक हस्तियों को निशाना बनाता है।

वहीं नई लिस्टिंग के बाद कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इस गैंग के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने का अधिकार मिल जाएगा। इसमें उनकी संपत्ति जब्त करना,बैंक खाते फ्रीज करना और उनके समर्थकों पर मुकदमा चलाना आदि शामिल है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191966