Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Army के ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर ने कुचला, व्यक्ति की हुई मौत पढ़ें पूरी खबर 

Army के ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर ने कुचला, व्यक्ति की हुई मौत

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : चौगिट्टी फ्लाईओवर पर आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से जा रहा कंटेनर से कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सैनिक विहार, खुसरोपुर के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पीएपी की ओर से आ रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही आर्मी के ट्रक ने उसे टक्कर मारी, जिसके बाद वह गिर गया और वहां से निकल रहा दूसरा वाहन कंटेनर उससे टकराया।

कंटेनर का टायर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना रामामंडी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि ज्यादा खून बह जाने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आर्मी के ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे से बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कैंटर को हाईवे से हटवा कर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य करवाया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263870

Share this Post