Wed, 05 Aug 2026
Post Details

CT Group के पूर्व छात्र को मिला 88 लाख का पैकेज, हजारों छात्रों के लिए बने प्रेरणा पढ़ें पूरी खबर 

CT Group के पूर्व छात्र को मिला 88 लाख का पैकेज, हजारों छात्रों के लिए बने प्रेरणा

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नॉर्थ कैंपस के पूर्व विद्यार्थी रोहित तुरलापति को 88 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिला है। रोहित ने हाल में इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स में पायथन डेवलपर के प्रतिष्ठित पद पर 88 लाख प्रति वर्ष के उच्च पैकेज के साथ नियुक्ति प्राप्त की है।

यह सीटी के किसी छात्र द्वारा प्राप्त किए गए सर्वोच्च पैकेजों में से एक है। इस उपलब्धि और उनकी वापसी के उपलक्ष्य में संस्थान ने एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया। रोहित ने प्रेरणादायक यात्रा के बारे में बताते हुए कड़ी मेहनत, दृढ़ता और संकल्प से यह सफलता मिली है।

पायथन बैकेंड इंजीनियरिंग विद एलएलएम पर एक तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को उद्योग की नवीनतम प्रवृत्तियों और अनुप्रयोगों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। रोहित की सफलता से युवा काफी प्रभावित हुए। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी व एमडी डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि उनकी सफलता संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूल्यों को दर्शाती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191965