Wed, 05 Aug 2026
Post Details

जालंधर में विदेश भेजने का झांसा देकर 14 लाख ठगे, ट्रैवल एजेंट दंपति पर केस दर्ज पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में विदेश भेजने का झांसा देकर 14 लाख ठगे, ट्रैवल एजेंट दंपति पर केस दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट दंपती ने युवक से 14 लाख रुपये ठग लिए। होशियारपुर के रहने वाले नितिन राणा ने ठगी की शिकायत थाना छह की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद एजेंट दंपती जालंधर हाइट्स के रहने वाले सिकंदर सिंह और उसकी पत्नी अपूर्वा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

नितिन ने बताया कि किसी जानकार के जरिए आरोपित के संपर्क में आया था। उसने एजेंट से काल पर बात की तो उसने माडल टाउन के पास मिलने के लिए बुलाया। जहां झांसा दिया कि विदेश भेज देगा और छह महीने के अंदर वीजा आ जाएगा।

 

उसने हर बार नया-नया बहाना बनाकर कुल 14 लाख रुपये ले लिए, लेकिन वीजा नहीं लगवा कर दिया। उसने कई बार मोबाइल पर फोन करके बात करने की कोशिश की, लेकिन एजेंट ने काल उठानी बंद कर दी। थाना छह की पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सिकंदर सिंह और उसकी पत्नी अपूर्वा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191965